सिवनी: ईद उल अजहा को लेकर सिवनी पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया जनसंवाद
Seoni, Seoni | May 23, 2026 सिवनी में आगामी ईद उल अजहा त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में एसपी कृष्ण लालचंदानी ने कोतवाली और लखनवाड़ा थाना क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। शनिवार को बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान एसपी ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं से चर्चा कर त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।