गुना जिला अस्पताल में मेटरनिटी वार्ड के बाहर एक प्रसूता महिला की 31 अक्टूबर को ऑटो में ही डिलीवरी हो गई। ऑटो चालक भंवरलाल बंजारा ने जैसा बताया, नयापुरा में एक निजी अस्पताल से महिला को परिजन के साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था। ऑटो चालक दो बार मेटरनिटी वार्ड में स्टाफ से बोलने गया, कोई नही आया। तब तक ऑटो में महिला कि डिलीवरी हो गई। लापरवाही के आरोप लगाए गए है।