गोपालगंज: उत्पाद विभाग की टीम ने ई-रिक्शा पर छुपा कर रखी गई 195 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, उत्पाद अधीक्षक ने दी जानकारी
उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 195 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी शैलेश गुप्ता के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की टीम ने उसे गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव के समीप ई-रिक्शा पर शराब की खेप ले जाते समय