जैसलमेर: जैसलमेर से दिल्ली के लिए सुपरफास्ट ट्रेन चलेगी, रेल मंत्रालय ने दी हरि झंडी, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने किया धन्यवाद
सोमवार की शाम करीब 8:15 पर जैसलमेर बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के निजी सचिव ने बताया कि जैसलमेर से दिल्ली शकूरबस्ती तक सुपरफास्ट ट्रेन को रेल मंत्रालय ने हरी झंडी देदी है, बेनीवाल ने बताया कि यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी जिसे व्यापार और पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी बेनीवाल ने इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया ।