युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं महान विचारक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर नगर परिषद भैसोदा स्थित हाई स्कूल परिसर में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय पौराणिक, नगर परिषद उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, श्याम गुर्जर सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थि उपस्थित रहे।