गाजियाबाद में यातायात को सुगम बनाने के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने दुकानदारों और मकान मालिकों से दुकान व घरों के बाहर अवैध रूप से बने बढ़े हुए रैंप स्वयं हटाने की अपील की है। नगर आयुक्त ने कहा कि कई स्थानों पर रैंप के कारण यातायात बाधित हो रहा है और जाम की स्थिति बन रही है।