पनागर: छतरपुर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 53 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
पनागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छतरपुर फाटक के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से एक 53 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना आज सुबह की है, जब पनागर के आजाद वार्ड निवासी शुभम श्रीवास को छतरपुर फाटक के गेटमैन शैलेन्द्र से सूचना मिली कि जबलपुर की ओर जाने वाले अप ट्रैक पर कोई व्यक्ति ट्रेन से टकरा गया है। अनहोनी की आश