कटनी ग्रामीण: रीठी में अकीदत के साथ मनाया गया मातमी पर्व मुहर्रम
तहसील मुख्यालय रीठी में आज शुक्रवार शाम करीब 5 बजे को कौमी एकता की मिसाल पेश करते हुए ताजियों का जुलूस एक साथ निकला। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत का मातमी पर्व मुहर्रम चांद की दस तारीख यानी शुक्रवार को रीठी में बड़े ही आपसी सद्भाव से अकीदत के साथ मनाया गया।