पोलायकलां: पोलायकलां मंडी में प्याज की बंपर आवक, भाव 2300 रुपये क्विंटल तक, लहसुन 9000 रुपये क्विंटल
पोलायकला कृषि उपज मंडी में मंगलवार को प्याज की बंपर आवक हुई। प्याज के अधिकतम दाम 2300 रुपये क्विंटल तक रहे। लहसुन 9000 रुपये क्विंटल तक बिका।मंगलवार शाम 6:00 बजे मंडी कर्मचारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को मंडी में प्याज की बड़ी मात्रा में आवक हुई। यहां प्याज की 3000 कट्टे आवक हुई जो 800 रुपये से लेकर 2300 रुपए क्विंटल तक बिका।