सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने विजयी बढ़त हासिल करते हुए चुनाव जीत लिया। परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र में समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिठाइयाँ बांटकर जीत का जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की धुन और पटाखों की आवाज से माहौल उत्सवमय हो गया।