चतरा: गेन्दरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने घर के बाहर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी में लगाई आग,जल कर हुआ नष्ट
Chatra, Chatra | Jun 21, 2026 चतरा जिले के कुंदा थाना अंतर्गत मरगड्डा पंचायत के गेन्दरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने घर के बाहर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। बताया गया कि पीड़ित सतेंद्र गंझू अपनी पत्नी रवि देवी के इलाज के लिए रांची गए हुए थे। इसी दौरान सूने घर का फायदा उठाकर अपाचे मोटरसाइकिल से आए दो अज्ञात अपराधियों ने उनकी खड़ी बोलेरो वाहन में आग लगा दी।