समस्तीपुर: शहर में किन्नर समाज अब सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा
समस्तीपुर शहर में किन्नर समाज अब सामाजिक कार्यों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। शहर के गंडक कॉलोनी स्थित श्मशान काली घाट में पुराने बरगद के पेड़ के नीचे किन्नर समाज की मुखिया सपना किन्नर ने अपने निजी कोष से चबूतरे का निर्माण कराया है। बताया गया कि आगामी बट सावित्री पूजा को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधा के लिए यह पहल की गई है।