कोडरमा: शिवम होटल के पास हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, सड़क पर गिरे पोल व तार
कोडरमा थाना क्षेत्र के शिवम होटल के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रांसफार्मर पोल से उखड़कर दूर जा गिरा और दोनों बिजली पोल भी सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मुख्य लाइन के तार सड़क पर बिखर गए. जिससे कुछ देर तक यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।