बयाना: मिट्टी की कमी से प्रजापति समाज के कारोबार में संकट, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बयाना में मिट्टी के बर्तन बनाने का पुश्तैनी व्यवसाय करने वाले प्रजापति समाज ने मिट्टी की उपलब्धता को लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने मिट्टी निकालने के लिए सरकारी भूमि आवंटित करने की मांग को लेकर एसडीएम दीपक मित्तल को ज्ञापन सौंपा।