इगलास। कोतवाली पुलिस द्वारा कस्बा में सिकुर्रा निवासी युवक पर जानलेवा हमला करने की घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। कोतवाल नरेन्द्र यादव ने बताया कि ग्राम सिकुर्रा निवासी सजनी के प्रार्थनापत्र पर मारपीट में उसके बेटे के साथ कस्बा इगलास के युवकों द्वारा मारपीट करते हुए जानलेवा हमला करने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।