राठ: खिरिया गांव के पास तेज रफ्तार टैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, किया गया रेफर
Rath, Hamirpur | Apr 5, 2026 राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत खिरिया गांव के पास तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर की टक्कर पर बाइक पर सवार एक युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सक ने युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।