नवगछिया: ट्रैक्टर-टेंपो की टक्कर में 7 घायल, 2 की हालत नाज़ुक
नवगछिया के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र स्थित लूरीदास टोला के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रैक्टर और टेंपो की आमने-सामने टक्कर में टेंपो सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल पूर्णिया के रूपौली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और पकरा गांव से लौट रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए।