मीरगंज: कस्बा मीरगंज की रहने वाली एक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, मुकदमा दर्ज
मीरगंज कस्बे की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी बेटी को कस्बे का रहने वाला एक युवक अपने साथ बहला-फुसलाकर कर ले गया। युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों से कॉल करके पूछा तो उन्होंने गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।