मीरगंज: सिरौली निवासी व्यक्ति के साथ मीरगंज में उधार के पैसे मांगने पर हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
अश्वनी जावला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ससुराल में घर जमाई बनकर रहता है और उसकी पत्नी अपने भाइयों के साथ मिलकर पीड़ित को परेशान करती है। पीड़ित का कहना है कि उसके सालों ने उससे कुछ पैसे भी लिए थे और वापस मांगने पर मारपीट करने लगे व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।