मीरगंज: मीरगंज थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी दंपति को दबंगों ने पीटा, मुकदमा हुआ दर्ज
राजेंद्र नगर निवासी लक्ष्मी ने पुलिस को तहरीर दी कि उसका बेटा खेल रहा था तभी पड़ोस के ही रहने वाले दबंग की बेटी और उसके बेटे में मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद दबंग सुरेश चंद शर्मा, गोविंद शर्मा व अरविंद शर्मा ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और गंदी-गंदी गालियां दीं। इस दौरान दबंगों ने पीड़ित महिला के पति और उसे जमकर पीटा।