जबलपुर: माढ़ोताल आत्मदाह मामला: पुलिस कार्रवाई न होने से आहत पिता की मौत, थाने के सामने परिजनों का हंगामा,किया चकाजाम
माढ़ोताल थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित लापरवाही एक व्यक्ति की जान पर भारी पड़ गई। बीते 5 जुलाई को थाने के ठीक सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास करने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजन शव को लेकर शनिवार शाम 5 बजे माढ़ोताल थाने के सामने पहुँच गए और जमकर प्रदर्शन कर चकाजाम किया। मृतक के बेटे ने गंभी