बेगूसराय: खोदाबन्दपुर थाना की पुलिस ने 02 व्यक्ति को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
खोदाबन्दपुर थाना की पुलिस ने हथियार के साथ 02 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर खोदाबन्दपुर थाना की पुलिस ने पुल चौक के पास कार्रवाई की गई.