औरैया: दिबियापुर के सेहुद में बनेगा सर्किट हाउस,बोले जिला अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी
दिबियापुर थाना क्षेत्र के सेहुद में सरकारी भूमि को खाली करने के बाद यहां पर पीडब्ल्यूडी का सर्किट हाउस बनाया जाएगा। मीडिया से बात करते हुए जिला अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने यह बात कही है। उन्होंने बताया है कि 4 एकड़ सरकारी भूमि को खाली कराया गया है।