खगड़िया: रानी सकरपुरा पंचायत में 26 घंटे से बिजली गुल रहने से उपभोक्ता हुए बेहाल
सदर प्रखंड के रानी सकरपुरा पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगभग 26 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में बिजली सेवा बाधित रहने से उपभोक्ताओं की हालत गुरुवार शाम 6:00 को खराब हो गई है। लोग पंखा, कूलर और अन्य साधनों के बिना परेशान रहे। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग के स्थानीय कर्मचारियों का काम करने का तरीका बेहद उदासीन है। जब भी बिजली गुल हो