धामपुर: नगीना चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर के नगीना चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई।मृतक की पहचान अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मकसूदाबाद निवासी 70 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी बालवीर के रूप में हुई।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कृष्णा देवी दवाई लेने के लिए आई थी और वापस घर लौट रही थी इसी दौरान हादसा हो गया।