सारवां: पत्थरलेड़ा चाकूबाजी: नामजद हत्यारोपी कोड़ाडीह निवासी को सारवां पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sarwan, Deoghar | Mar 27, 2026 सारवां थाना क्षेत्र के पत्थरलेड़ा गांव निवासी मुरली हेंब्रम की मौत हो जाने के बाद मृतक के भाई के कोको हेंब्रन के आवेदन पर थाने में मामला दर्ज किया गया था। दर्ज मामले में कोड़ाडीह निवासी किसन मंडल को आरोपित बनाया गया था। जिसे सारवां पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के बाद जेल भेज दिया।