गुलाबगंज मे जल वितरण को लेकर जो व्यवस्था है वह कई जगह पर अव्यवस्थित है इसी को देखते हुए भोपाल से जल निगम के अधिकारी गुरुवार शाम 4 बजे गुलाबगंज पहुंचे जहां उन्होंने शहर के अलग-अलग स्थान पर पहुंचकर जल वितरण की व्यवस्था को देखा कई जगहों पर खुदी हुई रोड और जल वितरण में अव्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारी को जांच के निर्देश दिए।