टेहरोली: इटायल में बागेश्वर धाम के दर्शन हेतु 9 दिनों की पैदल यात्रा कर पहुंची महिला का हुआ भव्य स्वागत
धार्मिक आस्था रखने वाले श्रद्धालु अपने ईश्वर के दर्शन पाने के लिए कोई पैदल यात्रा करता है तो कोई लेटकर जाता लेकिन अपनी श्रद्धा भाव के अनुसार अपने ईश्वर के दर्शन पाने के लिए एक बुजुर्ग महिला जो कि उत्तर प्रदेश के आगरा से 9 दिनों की पैदल यात्रा से चलकर जब आज मंगलवार को शाम 4 बजे इटायल पहुंची तो ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और उनकी यात्रा में जाना तो चौंक गए