बालोद: घर में घुसकर छात्रा से मारपीट, जातिगत गालियां और धमकी; टिकरापारा की मां-बेटी पर एसटी, एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज
बालोद थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जातिगत अपमान का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने टिकरापारा निवासी एक महिला और उसकी बेटी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।