हिलसा: हिलसा में भाकपा माले ने निकाला विरोध मार्च, अरुंधति रॉय और शेख शौकत हुसैन के खिलाफ UAPA मुकदमा रद्द करने को लेकर
Hilsa, Nalanda | Jun 20, 2024 गुरुवार को हिलसा के भाकपा माले कार्यालय से विरोध मार्च निकाला गया जो कि शहर के चौक चौराहे होते हुए योगीपुर मोड तक पहुंचा। इस दौरान जिला सचिव सुरेंद्र राम, किसान महासभा के प्रखंड सचिव दिनेश कुमार यादव, इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड सचिव ब्रह्मदेव प्रसाद बिंद ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से आई है देश की हालत दयनीय हो गई है।