हिलसा: मलामा गांव से लापता किशोर मिला गोवा में, हिलसा व्यवहार न्यायालय में लापता किशोर को किया गया पेश
Hilsa, Nalanda | Jun 19, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के मलमा गांव निवासी धनंजय कुमार के 17 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार मलामा गांव से हिलसा आने के क्रम में रास्ते से बीते 7 जून को गायब हो गया था। जिसको लेकर गायब किशोर के पिता धनंजय कुमार के द्वारा हिलसा थाना मे प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। गोवा में किशोर मिला है जिसे बुधवार को हिलसा व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।