सुल्तानपुर: सुलतानपुर में किसानों की मासिक बैठक में फसल नुकसान, आवारा पशु और बिजली बिल समेत कई मुद्दों पर डीएम को दिया मांग पत्र
सुलतानपुर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक गुरुवार को दोपहर 1 बजे तिकोनिया पार्क में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में किसानों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।ओलावृष्टि और बरसात से हुए फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग की गई। आवारा पशुओं की समस्या से किसानों को राहत दिलाने पर जोर दिया गया। जिले की गोशाला