भोगांव: भोगांव क्षेत्र में मकान का बैनामा रोके जाने की मांग को लेकर महिला ने SDM से की शिकायत
मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी कांति देवी ने SDM को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमे कहा है कि उनका पक्का मकान बना हुआ है। मकान मे वह व दिवंगत पुत्र की पुत्री रह रहे हैं। बहू मोहल्ला ऊपरटीला में अपनी मां के साथ रह रही है। वह उक्त मकान को बेचना चाहती है। आए दिन ग्राहकों को लाकर मकान दिखवाती है। कांती देवी ने SDM संध्या शर्मा से मकान को बेचे जाने से रोकने की मांग है।