भोगांव: घर से बाइक लेकर निकला युवक लापता, परिजनों ने भोगांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई
नगला चुन्नी निवासी युवक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं लग सका पिता रामदत्ता पाल ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि पुत्र दीपेंद्र 22 मई की रात को घर से बाइक लेकर निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी वह घर लौट कर नहीं आया। उसकी हर संभव स्थान पर तलाश की। मगर पुत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। परिजन अनहोनी की आशंका जताई है।