भोगांव: ग्राम मानपुर में अज्ञात कारणों से बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी दीपक उर्फ भोले पुत्र मुकेश कुमार ने अज्ञात कारणों के चलते बीती रविवार की रात्रि घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह 7:00 बजे परिजनों को जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मचा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा घर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।