बख्शी का तालाब: ग्लूकोस फैक्ट्री के प्रदूषण पर किसानों का उबाल, बीकेटी में किया पैदल मार्च
लखनऊ के बक्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र के पहाड़पुर में स्थित ग्लूकोस फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है। जहरीले धुएं और गंदगी से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। आरोप है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की चेतावनी और पूर्व में लगाए गए 15,625 रुपये के जुर्माने के बावजूद फैक्ट्री पर कोई असर नहीं पड़ा।