चंदौसी: बदायूं चुंगी चंदौसी के पास एक बाइक सवार अचानक चलती कार से टकरा गया, गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ
चंदौसी में बदायूं चुंगी के निकट शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक बाइक और कार की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर चार युवक सवार थे और सूत्रों केमुताबिक सड़क पर स्टंटबाजी कर रहे थे। इसी दौरान चंदौसी से बदायूं की ओर जा रही एक चलती कार से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, हालांकि चारों युवक बाल-बाल बच गए