जसवंतनगर: ग्राम नगला आशा में धूमधाम से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, उमड़ी भक्तों की भीड़
ग्राम नगला आशा में गंगा दशहरा पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। शिव मंदिर से निकली कलश शोभा यात्रा प्रमुख मार्गों से गुजरी, श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। हवन-पूजन के बाद कथावाचक अखिलेश चैतन्य ने कथा प्रारंभ की। यज्ञपति धन्वंत सिंह फौजी-सुशीला देवी और परीक्षित कायम सिंह-विमला देवी हैं।