चैनपुर: रौनियार युवा मंच मेदिनीनगर की आम सभा शाहपुर में सम्पन्न, गौरी शंकर गुप्ता बने अध्यक्ष
रौनियार युवा मंच मेदिनीनगर की आम सभा विवेकानंद चौक के पास शाहपुर में एलबीएस इंटरनेशन विद्यालय में की गई।बैठक की अध्यक्षता रौनियार युवा मंच न्यास के संयोजक कृष्ण सेठी जी ने की। बैठक की शुरुआत राजा हेमचंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।