अंजड़: अंजड सब स्टेशन: ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए विद्युत विभाग ने लगाए कूलर, बिजली ट्रिप होने से बचेगी
Anjad, Barwani | Apr 2, 2026 अंजड में मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी के परिसर के टाउन सब स्टेशन में स्थापित है जहां पर ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए अब चौबीसों घंटे कूलर चलाना पड़ रहे हैं। इससे तापमान नियंत्रित रखा जा सके और ट्रांसफार्मर के ट्रिप मारने से बिजली गुल न होने पाए, बताया गया कि टाउन सब स्टेशन में 5-5 एमवीए के 2 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं जिन्हें कुलर लगा ठंडे रखे जा रहे।