मथुरा: गांव बड़ौत में किसान की गेहूं की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से लगी आग, अग्निशमन ने मनाया जागरूकता दिवस
मंगलवार की सुबह थाना जैत के गांव बड़ौत में किसान देशराज के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई हवा के कारण आग इतनी तेजी से फैली की करीब 5 बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई किसानों ने खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी लेकिन मंगलवार को विभाग जागरूकता दिवस मनाने में मस्त रहा और किसान को राहत नहीं मिल सकी