नावकोठी: करैईंटार में असामाजिक तत्व ने मक्के के फसल को रौंदा, ग्रामीणों में आक्रोश
समसा में असामाजिक तत्व के द्वारा मकई के फसल को तहस-नहस किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। किसान नीलकमल कुमार के खेत में लगे चार कट्टे मकई के फसल को लोगों ने पैर से रौंद कर बर्बाद कर दिया है। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी बैगन के फसल को बर्बाद किया जा चुका है। लोगों ने इस खिलाफ ठोस रणनीति बनाने की बात कही है।