बागपत: समाधि गेट टटीरी स्थित हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल
Baghpat, Bagpat | May 24, 2025 शनिवार को करीब साढे तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार बिलोचपुरा गांव निवासी जाकिर के मुताबिक वह अपने दोस्त आसिफ बिलोचपुरा के साथ बाइक पर सवार होकर बागपत से बिलोचपुरा जा रहा था। जब वह समाधि गेट टटीरी स्थित हाइवे पर पहुंचे तो अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।