बागपत: कोतवाली बागपत परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में ADM और ASP ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
Baghpat, Bagpat | May 24, 2025 मीडिया सैल बागपत द्वारा शनिवार को करीब साढे 11 बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली बागपत परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में एडीएम पंकज वर्मा और एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। थाना समाधान दिवस में अधिकतर समस्याएं झगड़ा और भूमि संबंधी विवाद की शिकायते प्राप्त हुई।