बागपत: फैजपुर-निनाना के किसानों ने हरियाणा प्रशासन पर यमुना खादर में गलत पिल्लर लगाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में की शिकायत
Baghpat, Bagpat | May 24, 2025 शनिवार को करीब साढे 12 बजे फैजपुर-निनाना गांव के किसान रोहित और हरपाल के मुताबिक हरियाणा प्रशासन पर फैजपुर निनाना के यमुना खादर में पिलर लगाने के लिए मशीन लेकर पहुंचे और पिलर लगाने लगे। किसानों ने गलत पिलर लगाने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। कहा कि गांव का श्मशान घाट भी हरियाणा क्षेत्र में पहुंच जाएगा।