एक ओर सरकार सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर एनएच-327ई के किनारे बड़ी संख्या में नए मकान और दुकानें तेजी से बन रही हैं। लोगों का मानना है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान अधिक मुआवजा प्राप्त करने की उम्मीद में यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है।