बरेली: कैंट MH अस्पताल के सामने मृत गौवंश से हड़कंप, लोगों ने उठाई अंत्येष्टि की मांग, पुलिस ने एक्शन का भरोसा दिया
बरेली के कैंट क्षेत्र में MH अस्पताल के सामने SBI बैंक के पास एक मृत गौवंश पड़े होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने कैंटोनमेंट बोर्ड और पुलिस से तुरंत अंत्येष्टि कराने की मांग की, ताकि आवारा कुत्ते शव को नुकसान न पहुंचाएं। पुलिस ने मौके पर टीम भेजकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।