कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहनगिरी शंकरटीला पर रहने वाले मनफूल नामदेव और उनके पड़ोस में रहने वाले एक और पड़ोसी के घर पर बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात 3 के लगभग अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों रुपए के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीडितों ने बताया कि उनके पड़ोस में जो व्यक्ति रहते हैं वह घर पर मौजूद नहीं थे। घर सूना था।