नबीनगर: दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था चुस्त, नवीनगर थाना ने नगर पंचायत क्षेत्र में निकाला भव्य फ्लैग मार्च
नवीनगर में दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु थाना की ओर से मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में पुलिस बल के जवानों के साथ-साथ अर्धसैनिक बल भी शामिल रहे, जिन्होंने पूरे क्षेत्र में गश्त कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा पैदा किया।फ्लैग मार्च थाना परिसर से आरंभ होकर नगर के