लाडपुरा: किशोर सागर की पाल पर नगर निगम अधिकारियों ने श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत हुआ आयोजन
Ladpura, Kota | Jun 12, 2025 राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत नगर निगम कोटा उत्तर द्वारा गुरूवार को सुबह साढ़े 7 बजे किशोर सागर की पाल एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ प्रबुद्धजन और आमजन ने श्रमदान किया जिससे किशोर सागर की पाल साफ और स्वच्छ नजर आने लगी।